यूपीसीडा के पीलीभीत औद्योगिक क्षेत्र में अब ब्रिटिश फर्म एबी मौरी लगाएगी ₹1100 करोड़ की मेगा परियोजना ,5000 से ज़्यादा रोज़गार अवसरों का सृजन होगा



lucknow | प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( यूपीसीडा) ने ब्रिटिश फर्म मै. ए.बी मौरी को पीलीभीत जनपद के भरापचपेडा में बहुराष्ट्रीय फर्म हेतु ईस्ट (खमीर) की परियोजना के लिए 257 एकड़ की बल्क भूमि आवंटित की। इस परियोजना के कार्यान्वित होने पर उत्तर प्रदेश में 1100 करोड़ रुपए के निवेश के साथ 5000 से ज़्यादा रोज़गार अवसरों का सृजन होगा।

यूपीसीडा की पारदर्शी कार्यशैली तथा लैंड बैंक संबन्धित सभी जानकारी जी.आई.एस. पर उपलब्ध होने के कारण मे ए.बी. मौरी द्वारा यूपीसीडा में निवेश की रुचि व्यक्त की थी तथा यूपीसीडा द्वारा कोरोना महामारी की विषम परिस्थितियों में कंपनी से प्राप्त आवेदन पर रिकॉर्ड समय में कार्यवाही करते हुए आवंटन किया गया। यह आवंटन, यूपीसी द्वारा वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करने की ओर महत्वपूर्ण कदम है।

रोज़गार के क्षेत्र में अहम कदम
भरा पचपेरा, पीलीभीत में आवंटित भूमि बरेली-हरिद्वार राजमार्ग के पास स्थित है। यह भूमि सभी आवश्यक औद्योगिक आवश्यकताओं को पूरा करती है। दो राज्यों को कवर करने के अलावा, प्रस्तावित ‘यीस्ट प्रोजेक्ट’ से निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता, चीनी उत्पादन, डिस्टिलरी, पेय और सबसे महत्वपूर्ण रूप से दवाओं में खमीर के उपयोग से स्थानीय बेकरी उद्योग में तेजी आने की उम्मीद है। इस प्रस्तावित परियोजना से पीलीभीत के आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे। यह मेगा निवेश अन्य उद्योगों को भी आकर्षित करेगा और राज्य को औद्योगिक निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगा, साथ ही रोजगार सृजन की संभावना भी बढ़ाएगा।


Scroll To Top
Translate »