
लखनऊ | लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्यवाही करने का असर अब दिखने लगा है। आज दिनांक 25.08.2021 को गोमतीनगर क्षेत्र में 2 अवैध निर्माणों को सील किया गया। प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता (प्रवर्तन), जोन-1 अवनीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि आर.के. सिंह व अन्य द्वारा आरकेपुरम, मल्हौर, चिनहट, लखनऊ में लगभग 3000 वर्गफुट के भूखण्ड पर भूतल का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया गया था। अवैध निर्माण किये जाने पर प्राधिकरण के विहित न्यायालय में वाद संख्या-83/2021 योजित किया गया था। अवैध निर्माण न रोके जाने पर योजित वाद में विहित प्राधिकारी आनन्द कुमार सिंह द्वारा दिनांक 23.07.2021 को उक्त परिसर को सील किये जाने के आदेश पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन में आज सील किया गया।
उक्त के अतिरिक्त वीर विक्रम सिंह द्वारा भूखण्ड संख्या-43, एल्डिको कालोनी, विकल्प खण्ड, गोमतीनगर, लखनऊ पर भवन के निर्माण करते हुए रियर सेट बैक में 2 दुकानों का निर्माण भी अवैध रूप से किया गया था। अवैध रूप से निर्माण किये जाने पर प्राधिकरण के विहित न्यायालय में वाद संख्या-773/2018 योजित किया गया था। अवैध निर्माण न रोके जाने पर योजित वाद में विहित प्राधिकारी आनन्द कुमार सिंह द्वारा दिनांक 28.07.2021 को उक्त परिसर को सील किये जाने के आदेश पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन में आज सील किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही सहायक अभियन्ता अजय गोयल तथा अवर अभियन्ता उदय वीर सिंह तथा जितेन्द्र कुमार द्वारा प्राधिकरण व क्षेत्रीय पुलिस बल के सहयोग से की गई।
प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता (प्रवर्तन), जोन-7 के.के बंसला ने बताया कि रतिया पत्नी इंतजार अहमद तथा इंतजार अहमद बिस्मिला मैरिज लाॅन, कैम्पवेल रोड, सआदतगंज लखनऊ द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 150 वर्गमीटर भूखण्ड पर व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा था। अवैध निर्माण किये जाने पर प्राधिकरण के विहित न्यायालय में वाद संख्या-234/2021 योजित किया गया था। विहित प्राधिकारी रामशंकर द्वारा दिनांक 20.07.2021 को उक्त परिसर को सील किये जाने के आदेश पारित किया गया। आदेश के अनुपालन में आज सील किया गया। यह कार्यवाही सहायक अभियन्ता आर.एस. तोमर तथा अवर अभियन्ता मोहन यादव द्वारा प्राधिकरण व क्षेत्रीय पुलिस बल के सहयोग से की गई।
https://rashtriyadinmaan.com
