नई दिल्ली। भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी आज 86 बरस के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी आडवाणी के घर उन्हें बधाई देने पहुंचे। मोदी ने आडवाणी को फूलों का गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई दी।
आडवाणी बोले, मोदी के पीएम बनने पर होगी खुशी
8 नवंबर 1927 को कराची में जन्मे आडवाणी के घर पर सुबह से ही बधाई देने के लिए के लिए लोग पहुंचने लगे थे। मोदी के अलावा उनके निवास स्थान पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वैंकेया नायडू समेत भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है।
https://rashtriyadinmaan.com
