
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा बनाये गए प्रधानमंत्री आवासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए बनाए जा रहे ये मकान बेहतरीन हैं।
कार्यक्रम के दौरान एलडीए के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस आवास का रियल साइज मॉडल दिखाया, जबकि मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने उन्हें आवास के विषय में जानकारी दी।
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इन भवनों का निर्माण शारदा नगर और बसंतकुंज योजना में किया है।
https://rashtriyadinmaan.com
