जिलाधिकारी ने खटीमा शिविर में 85 से अधिक समस्याओं/शिकायतो का निस्तारण किया


अधिकारियो को शीघ्र निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिये

ऊधम सिंह नगर | जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू की अध्यक्षता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आये फरियादियो द्वारा 85 से अधिक समस्याओं/शिकायतो को जिलाधिकारी ने गम्भीरता से सुनते हुये अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया व शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियो को शीघ्र निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिये।

जिलाधिकारी महोदया ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो समस्या/शिकायते आम जनता द्वारा दी गयी है उन्हे अधिकारी/कर्मचारी गम्भीरता से लेते हुये आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि यदि शिकायतें उच्च अधिकारियों से सम्बन्धित है तो तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करायें ताकि समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जा सके। उन्होने कहा कि अधिकारी सकारात्मक रूप से समस्याओं का समाधान करें, यदि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के स्तर पर कोई लापरवाही प्रकाश में आयी तो कड़ी कार्यवाही करते हुये वेतन रोकने व प्रतिकूल प्रविष्ठि की कार्यवाही भी अमल में लायी जायेगी।

जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभागों फील्ड में जाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तरण करना सुनिश्चित करें। उन्होने शिविर में आये फरियादियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना अभी गया नही इसलिये सावधानी बहुत आवश्यक है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिन शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाता है उनकी सूचना सम्बन्धित शिकायतकर्ता को अवश्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


Scroll To Top
Translate »