
लखनऊ | जन सामान्य एवं आवंटियों की समस्याओं एवं उनके कार्यों को त्वरित गति से शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किये जाने हेतु लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के निर्देशों के क्रम में आज प्राधिकरण भवन के भूतल स्थित कमेटी हाल में प्रातः 10ः00 बजे से “प्राधिकरण दिवस/जनता अदालत“ आयोजित किया गया।
“प्राधिकरण दिवस/जनता अदालत“ में कुल 56 व्यक्तियों द्वारा अपनी समस्याओं के विषय में प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार तथा अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा द्वारा सभी की समस्याआंे को विस्तारपूर्वक सुना गया। सचिव द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों से विचार-विमर्श कर आज 9 व्यक्तियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं, अन्य प्रार्थना पत्रों पर समयबद्ध कार्यवाही कर शीघ्र निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए गए।
प्राधिकरण दिवस में विशेष कार्याधिकारी अमित राठौर, नजूल अधिकारी आनंद कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी डी.के. सिंह, रामशंकर व राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी तथा अभियंतागण उपस्थित रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
