प्रमुख सचिव आवास ने जब एमडीए वीसी को दी नसीहत , कहा अधिकार शासन के पास है


वीसी के रवैए से प्रदेश भर के अभियंताओं में रोष

लखनऊ । मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी के रवैए ने शासन से लेकर यूपी के विकास प्राधिकरणों के अभियंताओं में हलचल मचा दी है । प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार को सभी विकास प्राधिकरण के वीसी और सचिव के लिए एक पत्र जारी कर नसीहत देनी पड़ी की अवर अभियंता के स्थानांतरण का अधिकार केवल शासन के पास है ना कि किसी प्राधिकरण के वीसी के पास ।
वहीं मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी द्धारा एक अवर अभियंता को धमकाये जाने पर सारे अभियंताओं में रोष व्याप्त हो गया है । पीड़ित अभियंता ने अपने साथ किसी भी तरह के जान-माल की अनहोनी घटित होने तक का पत्र संगठन को भेजा है ।

पूरा मामला इस तरह से है मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के वीसी मधूसुदन हुल्गी ने 23 अक्टूबर 2021 को अवर अभियंता राजन सिंह को आवास विकास विभाग से संबध करते हुए कार्यमुक्त कर दिया था । इस आदेश को लेकर अवर अभियंता प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार के पास पहुंचे तो वह यह आदेश देख कर हैरान रह गए । नियमानुसार अवर अभियंताओं के स्थानांतरण का अधिकार शासन के पास है । लेकिन वीसी मुरादाबाद ने एक तरफ कदम उठाते हुए स्थानांतरण कर दिया जो कि पूरी तरह से गलत है ।

इस पर प्रमुख सचिव ने मुरादाबाद वीसी को पत्र भेज कड़ा रूख जताते हुए अवर अभियंता राजन सिंह को एमडीए में ज्वाइन कराने को कहा । साथ ही वीसी को कहा कि आप शासन या सरकार नहीं है । नियमानुसार काय करें।इसी के साथ प्रमुख सचिव आवास ने सभी प्राधिकरण के वीसी , सचिव को पत्र लिखकर कर याद दिलाया है कि अवर अभियंताओं का तबादला केवल शासन ही कर सकता है ।

इसके बाद जब राजन सिंह मुरादाबाद विकास प्राधिकरण वीसी के पास ज्वाइनिंग के लिए पहुंचे तो वीसी ने उनको जमकर धमकाया । और निलंबित करने की धमकी तक दी ।

इस बात की जानकारी अवर अभियंता ने यूपी विकास प्राधिकरण डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बी एन सिंह को दी तो सारे अभियंताओं में रोष फैल गया ।


Scroll To Top
Translate »