भाजपा के बागी मंत्रियों और विधायकों के सपा में शामिल होने के कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन, मुकदमा दर्ज


लखनऊ | समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन था। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल और धारा 144 का खुला उल्लंघन किया गया। हजारों की भीड़ जुटी थी। इस आयोजन की जानकारी होने पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मध्य जोन केडीसीपी से से बातचीत की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, धर्म सिंह सैनी सहित कई नेता समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे थे। इसके लिए शुक्रवार को सपा मुख्यालय पर समारोह का आयोजन किया गया था। इसमें इन नेताओं ने अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए हजारों की भीड़ जुटाई। वहां कार्यालय परिसर से लेकर बाहर मुख्य सड़क तक भीड़ जमा हो गई थी। इसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मध्य जोन की डीसीपी अपर्णा गौतम से इस संबंध में वार्ता कर मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा।

जिला अधिकारी ने कहा कि सपा का कार्यक्रम बिना अनुमति के हो रहा है। हवाला दिया किया लखनऊ में धारा 144 लागू है। ऐसे में एक स्थान पर पांच या उससे अधिक लोग जुट नहीं सकते हैं। वहीं कोविड-19 का संक्रमण भी काफी तेज है। उसके नियमों का भी खुला उल्लंघन किया गया है।

https://www.youtube.com/embed/kovHOvCmAW4

वहीं सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पार्टी कार्यालय के अंदर वर्चुअल बैठक चल रही थी। हमने किसी को नहीं बुलाया था लेकिन लोग खुद आ गए। लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए काम कर रहे थे। भाजपा के मंत्रियों के घरों और बाजारों में भी भीड़ है, लेकिन उन्हें (प्रशासन को) हमसे समस्या है।


Scroll To Top
Translate »