सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर विशेष दायित्व है सभी अपने व्यवहार एवं कार्य से एक उदाहरण प्रस्तुत करें

लखनऊ | अपर मुख्य सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग नवनीत सहगल ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर डालीबाग स्थित खादी एवं ग्रामोद्योग कार्यालय में झण्डारोहण किया और प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।
श्री सहगल ने इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करने का अवसर है जिन्होंने अपने बलिदान से इस देश को आजाद कराया। उन्होंने कहा कि आज 73 साल की उपलब्धि की यात्रा इस देश ने पूरी की है। अगर उस पर नजर डालें तो हमारे देश में सब मिलकर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े हैं। अभी और आगे बढ़ना है।
उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वे जिस जिस क्षेत्र में हैं उनको अपने प्रयास जारी रखते हुए गणतंत्र दिवस के अवसर पर ली गई शपथ को जमीन पर उतारे। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों एवं अधिकारियों पर विशेष दायित्व है सभी अपने व्यवहार एवं कार्य से एक उदाहरण प्रस्तुत करें।
https://rashtriyadinmaan.com
