आजमगढ़ DM ने विकास प्राधिकरण के एई, जेई और चपरासी को कलेक्ट्रेट से किया अटैच ,वसूली की मिली थी शिकायत


एडीए , कार्रवाई से हड़कंप
lucknow । आजमगढ़ विकास प्राधिकरण कर्मचारियों की कार्यशैली से नाराज कुछ लोगों ने डीएम अमृत त्रिपाठी से शिकायत की थी। इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने एडीए के एई , जेई और चपरासी,को कलेक्ट्रेट से अटैच कर दिया है। डीएम की कार्रवाई से हड़कंप मचा है।
आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर हमेशा सवाल खड़े होते हैं। एडीए कर्मचारियों पर हमेशा वसूली करने के आरोप लगते रहते हैं। ऐसी ही एक शिकायत कुछ लोगों द्वारा डीएम अमृत त्रिपाठी से की गई। डीएम ने उक्त प्रकरण को संज्ञान में लिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से एडीए के एई प्रवीण श्रीवास्तव, जेई बाबू राम वर्मा और दो चपरासी अशोक चौहान व राम बचन यादव को कलेक्ट्रेट से अटैच कर दिया है।
डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर इन्हें कलेक्ट्रेट से अटैच किया गया है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी ने सबूत पेश नहीं किया है। अगर किसी के पास इन लोगों द्वारा वसूली करते हुए या परेशान करते हुए सबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Scroll To Top
Translate »