LDA बोर्ड बैठक का एजेण्डा एवं कार्यवृत्तअब एक क्लिक पर उपलब्ध होगा—VC


लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने इन महत्वपूर्ण अभिलेखों को डिजिटाइज़ करने के दिए निर्देश

लखनऊ| लखनऊ विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठकों का सारा रिकार्ड अब एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। इसके लिए प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने इन महत्वपूर्ण अभिलेखों को डिजिटाइज़ करने के आदेश जारी किए हैं।

उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि प्राधिकरण बोर्ड की बैठकों के कार्यवृत्त और एजेण्डा विभागीय कामकाज के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हें सुरक्षित किये जाने और इनकी उपलब्धता को सुगम बनाने के मद्देनज़र इन अभिलेखों को डिजिटाइज़ करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य के लिए सचिव पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई है, जिसमें विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी और प्रोग्रामर एनालिस्ट राघवेन्द्र मिश्र को शामिल किया गया है। यह समिति प्राधिकरण के गठन से लेकर अब तक हुई बोर्ड बैठकों के एजेण्डे एवं कार्यवृत्त को सुरक्षित तरीके से एक माह के अन्दर डिजिटाइज़ करने का कार्य करेगी।

उपाध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए एक कम्प्यूटर एप्लीकेशन भी विकसित करने के निर्देश दिये गये हैं, जिसमें बोर्ड बैठकों के एजेण्डा विषय के अनुसार सर्च किये जाने की व्यवस्था होगी। इससे बोर्ड बैठकों के आवश्यक निर्णय आसानी से प्राप्त किये जा सकेंगे और कार्य प्रणाली सुगम बनेगी।


Scroll To Top
Translate »