
लखनऊ | लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने सोमवार को भ्रष्टाचार के आरोप में जोन-6 में तैनात सुपरवाइर सत्तार अली को निलम्बित करने के आदेश दिये हैं। इसके अलावा उक्त प्रकरण में अवर अभियंता जितेन्द्र दूबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि सुपरवाइर सत्तार अली पर निशातगंज में करीब 900 वर्गफुट क्षेत्र में हो रहे एक अवैध निर्माण के एवज में रूपये के लेने-देने के आरोप लगे हैं। इसका संज्ञान लेते हुए उपाध्यक्ष द्वारा सुपरवाइजर के निलम्बन की कार्यवाही की गई है।
इसके अतिरिक्त उक्त क्षेत्र के अवर अभियंता जितेन्द्र दूबे से मामले के सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
