
लखनऊ। माउंट कार्मल कॉलेज की 12वीं की छात्रा श्रुति सिंह का चयन अमेरिका के शिकागो विश्वविद्यालय में ब्रह्मांड में जीवन और खगोल भौतिकी विषय पर अध्ययन के लिए हुआ है। इसके लिए वह 15 जून को प्रस्थान करेंगी।
वहीं, दो जुलाई को ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में अध्ययन प्रारंभ होगा। इसके लिए येल विश्वविद्यालय की येल वैश्विक युवा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
कोरोना काल में उनकी तीन किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। पिता डॉ. राकेश सिंह अंतरराष्ट्रीय बौद्ध एवं जैन शोध संस्थान के निदेशक हैं तो मां राखी गृहिणी हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
