
लखनऊ। औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज पिकअप भवन लखनऊ में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों, निर्मित, निर्माणाधीन सम्बंधित एक्सप्रेसवे, लाॅजिस्टिक पार्क, वेयरहाउस के निर्माण की स्थिति, भूमि आवंटन, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की स्थिति आदि की समीक्षा की।
जिसमें अधिकारियों को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले सभी इलाकों के समुचित विकास के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास श्री अरविंद कुमार , सीईओ यीडा अरुणवीर सिंह एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
https://rashtriyadinmaan.com
