अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने गंगोत्री शोरूम का निरीक्षण किया और तत्काल कायाकल्प कराने के निर्देश दिए


हजरतगंज में नायाब वस्तुओं की खदीदारी करने के शौकीन लोगों को बड़ी खुशखबरी ,गंगोत्री शोरूम को नई साज-सज्जा के साथ मार्डन लुक दिया जायेगा सभी 75 जिलों के मशहूर ओडीओपी उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध होंगे


 

 
    लखनऊ|  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का हृदय हजरतगंज में नायाब वस्तुओं की खदीदारी करने के शौकीन लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इस हेतु हजरतगंज स्थित राज्य सरकार के उपक्रम गंगोत्री शोरूम को नई साज-सज्जा के साथ मार्डन लुक दिया जायेगा। इस शोरूम प्रदेश के सभी 75 जिलों के प्रसिद्ध ओडीओपी उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध होंगे। अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम श्री नवनीत सहगल ने आज गंगोत्री शोरूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तत्काल इसका कायाकल्प कराने के निर्देश दिए।
     

श्री सहगल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महात्वाकांक्षी एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना की ख्याति बहुत तेजी से बढ़ रही है। तीज-त्यौहार पर लोगों में ओडीओपी उत्पादों की खदीददारी का उत्साह देखा गया है। घर की साज-सज्जा में लोग ओडीओपी उत्पादों को पसंद कर रहे है। उन्होंने कहा कि हजरतगंज में गंगोत्री शोरूम पहले से संचालित है। अब इसका कायाकल्प कराकर बिलकुल नये कलेवर में तैयार किया जायेगा। इसमें मुरादाबाद का पीतल, बनारस की सिल्क साड़ी, भदोही और सीतापुर की कालीन, अलीगढ़ का ताला, फिरोजाबाद के कांच के उत्पाद, आजमगढ़ की ब्लैक पॉटरी, गोरखपुर का टेराकोटा, लखनऊ की चिकन व जरी-जरदोजी सहित सभी 75 जिलों के ओडीओपी उत्पाद खदीददारों को एक छत के नीचे उपलब्ध हो जायेंगे।

उन्होंने कहा कि अभी भी हजरगंज खदीददारी के लिहाज से लोगों की पहली पसंद है। यहां पर विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में आते हैं। एक स्थान पर उत्तर प्रदेश प्रसिद्ध उत्पाद उपलब्ध होने से लोगों को खरीददारी करने में आसानी होगी और इस योजना को बढ़ावा भी मिलेगा।


Scroll To Top
Translate »