LDA : आई0जी0आर0एस0 संदर्भ के फर्जी निस्तारण के आरोप में अवर अभियंता के खिलाफ जांच के आदेश


लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अपर सचिव की अध्यक्षता में गठित की जांच कमेटी

कमेटी को तीन दिन में स्थल निरीक्षण करके देनी होगी जांच रिपोर्ट, दोषी पाये जाने पर अवर अभियंता के विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही

लखनऊ | लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने आई0जी0आर0एस0 संदर्भ के फर्जी निस्तरण के आरोप में अवर अभियंता के खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं। उपाध्यक्ष ने अपर सचिव की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी को तीन दिन में स्थल का निरीक्षण करके जांच रिपोर्ट देनी होगी। उपाध्यक्ष ने बताया कि आरोप साबित होने पर अवर अभियंता के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

हजरतगंज के पार्क रोड निवासी अनिल सिंह ने प्रवर्तन जोन-3 में कार्यरत अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार व सुपरवाइजर पर यह आरोप लगाया है कि उनके द्वारा भूखण्ड स्वामियों के साथ दुरभिसंधि करते हुए क्षेत्र में अवैध निर्माण करवाये जा रहे हैं। अनिल कुमार सिंह ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि उनके द्वारा उक्त अवैध निर्माणों के सम्बंध में आई0जी0आर0एस के माध्यम से सूचना मांगी गयी थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार ने गलत सूचना देकर आई0जी0आर0एस का फर्जी निस्तारण कर दिया। उपाध्यक्ष ने उक्त शिकायत को गंभीरता से लिया है।

उन्होंने इस प्रकार से आई0जी0आर0एस0 संदर्भों का फर्जी निस्तारण तथा अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार के क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों की जांच करने के लिए अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में विशेष कार्याधिकारी अरूण कुमार सिंह व सहायक अभियंता अजय गोयल की कमेटी गठित की है। उपाध्यक्ष ने उक्त कमेटी से तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है।


Scroll To Top
Translate »