होटल लेवाना में लगी आग, 4 की मौत बिना नक्शा पास कराए चल रहा था, कमिश्नर बोलीं- गिराया जाएगा होटल


दो मृतक मंगेतर थे, कमरे के बाहर मिली लाशें

लखनऊ| लखनऊ में सोमवार सुबह 7 बजे होटल लेवाना की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। 24 लोगों को होटल से रेस्क्यू किया गया। करीब 9 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। हादसे के वक्त होटल में करीब 30 लोग मौजूद थे।

घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। उनसे मिलने सीएम योगी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। इसके बाद होटल को सील कर दिया गया है। होटल लेवाना बिना नक्शा पास कराए चल रहा था।

कमिश्नर रोशन जैकब ने होटल के ध्वस्तीकरण का आदेश दिया है। साथ ही पुलिस ने होटल के मालिक राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल और GM सागर श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है।

गणेशगंज के सराय फाटक पर रहने वाले गुरनूर आनंद अपनी मंगेतर साहिबा कौर के साथ इस होटल में ठहरे थे। अग्निकांड के बाद दोनों के शव तीसरी मंजिल की गैलरी में मिले। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने बचने का प्रयास किया। मगर, धुंए की वजह से दम घुट गया। इसी से दोनों की मौत हो गई।

बाकी दो शवों की पहचान भी हो गई है। लखनऊ के इंदिरानगर में रहने वाले अमान गाजी उर्फ बॉबी की भी हादसे में मौत हो गई। जबकि इंदिरानगर की रहने वाली श्रीविका सिंह उर्फ चिया भी नहीं बच सकीं। उनकी लाश होटल के कमरे से निकाली गई है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद चारों के शव परिवार के हवाले करेगी।

किचन से फैली आग
अग्निशमन विभाग की पड़ताल में सामने आया कि तीसरी मंजिल पर ही किचन था। बताया जाता है कि आग यहीं से फैली है। सबसे पहले दो शव इसी मंजिल की गैलरी में मिले थे। बाकी शव तीसरी मंजिल के कमरे से निकाले गए।

ये लिस्ट डीएम ऑफिस की ओर से जारी की गई है। इसमें रेस्क्यू किए गए 24 लोगों के बारे में जानकारी दी गई है।

ये लिस्ट डीएम ऑफिस की ओर से जारी की गई है। इसमें रेस्क्यू किए गए 24 लोगों के बारे में जानकारी दी गई है।

सीएम योगी ने पुलिस कमिश्नर को जांच सौंपी

सीएम योगी ने सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। फ्री इलाज का आश्वासन दिया।

धुआं भर जाने की वजह से कई लोग बेहोश हो गए थे। दमकल की 24 गाड़ियां आग बुझाने के लिए लगाई गईं। एंबुलेंस से 8 लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ सिविल अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे। घायलों से बात करने के बाद उन्होंने लखनऊ के कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को जॉइंट जांच कराने के लिए कहा है।

ये लेटर लखनऊ के कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब की ओर से जारी किया गया है।

ये लेटर लखनऊ के कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब की ओर से जारी किया गया है।

हादसे के वक्त 30 कमरों में 18 बुक थे

होटल परिसर को सील कर दिया गया है, ताकि साक्ष्य से छेड़छाड़ न हो सके।

लखनऊ के DM सूर्य पाल गंगवार भी होटल पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “होटल में कुल 30 कमरे हैं। हादसे के वक्त 18 कमरे बुक थे। कुछ लोगों ने हादसे से पहले होटल छोड़ा था। रूम नंबर 308 में फंसे हुए शख्स को मोबाइल के जरिए ट्रेस किया गया। होटल परिसर को सील किया गया है। मरने वालों के परिवार से बात की गई है।”


Scroll To Top
Translate »