एलडीए की खुली पोल, पहले दिन प्रवर्तन प्रभारी और अभियंताओं की मिली भगत से चल रहें करीब 50 अवैध निर्माणों को सील किया


वीसी के कड़े निर्देशो के बाद भी यह अवैध निर्माण अभी तक बचें कैसे हुए थे ?

लखनऊ। एलडीए अधिकारियों की आज खुली पोल । जोन के प्रवर्तन प्रभारी और अवर अभियंताओं की मिली भगत से अभी भी विभिन्न जोनों में सैकड़ों की संख्या में अवैध निर्माण चल रहें हैं । वीसी के कड़े निर्देशो के बाद भी इन निर्माणों को संरक्षण मिला हुआ था। कल वीसी ने फिर से जब प्रवर्तन के प्रभारियों और अवर अभियंताओं को चेतावनी के साथ ही दो दिन में सौ अवैध निर्माण सील करने का लक्ष्य दिया तो आज पहले ही दिन एलडीए की टीमों ने सातों जोनों में करीब पचास अवैध निर्माणों को सील किया ।

सवाल यह है कि यह अवैध निर्माण अभी तक बचें कैसे हुए थे ? हर जोन में इतनी बड़ी संख्या में अवैध निर्माण सामने आने से पता चलता है कि इन अवैध निर्माणों को अभियंताओं का अभय दान मिला हुआ था । तभी वह अब तक सील होने से बचें हुए थे।

इतना ही नहीं अभी भी कई जोनों में अभियंता अपने हिसाब से चुन कर सील कर रहे हैं, और अपने हिसाब से अभी भी अवैध निर्माणों को छोडें हुए हैं ।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा सोमवार को प्रवर्तन जोन के जोनल अधिकारियों/विहित प्राधिकारियों तथा अभियंताओं को शहर में भू-उपयोग के विरूद्ध निर्मित किए जा रहे अवैध निर्माणों को तत्काल सील किये जाने के आदेशों के क्रम में आज विभिन्न जोनों में सीलिंग की व्यापक कार्यवाही की गई| एलडीए की टीमों ने सातों जोनों में करीब पचास अवैध निर्माणों को सील किया


Scroll To Top
Translate »