..तो एक मंच पर दिखेंगे एक दूसरे के विरोधी नीतीश और मोदी?


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता डॉ. रमन सिंह बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में लगातार तीसरी बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य में लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने का करिश्मा दिखाने वाले डॉ. रमन सिंह की सरकार बनाने के लिए पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने धुआंधार रैलियां कीं। अब नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। खास बात यह है कि एनडीए से अलग हुए जदयू के नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
डॉ. सिंह की ताजपोशी में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ छह चच्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। गैर भाजपा शासित चच्यों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को आमंत्रण भेजा गया है। एनडीए से अलग होने के बाद नीतीश कुमार पहली बार भाजपा ने किसी कार्यक्रम में बुलाया है।
इसके साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पारिक्कर, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान भाजपा विधायक दल की नवनिर्वाचित नेता वसुंधरा राजे सिंधिया, मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, धर्मेद्र प्रधान, जगतप्रकाश नड्डा, स्मृति इरानी आदि शामिल होंगे।


Scroll To Top
Translate »