लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लाॅटरी के माध्यम से बेचे 94 फ्लैट्स


लखनऊ | लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा नेहरू इन्क्लेव गोमती नगर योजना, धेनुमति अपार्टमेण्ट, रिवर व्यू (फेज-1 एवं 2) गोमती नगर विस्तार, सुलभ आवास जानकीपुरम, शारदा नगर योजना एवं कानपुर रोड योजना में रिक्त फ्लैटों की लाॅटरी आज दिनांक-03.11.2022 को विभूति खण्ड स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में निकाली गयी। इस मौके पर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी व अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा समेत अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

योजना के सम्पत्ति अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि उपरोक्त योजनाओं में कुल 99 रिक्त फ्लैटों को लाॅटरी के माध्यम से बेचने के लिए दिनांक-11.08.2022 को आॅनलाइन पंजीकरण खोला गया था। इसमें कुल 444 लोगों द्वारा पंजीकरण कराया गया था। पंजीकृत आवेदकों के मध्य आज इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में लाॅटरी डाली गई। इस दौरान वहां उपस्थित आवेदकों द्वारा स्वयं ही अपने हाथों से फ्लैटों की लाॅटरी निकाली गई। इसमें कुल 94 आवेदकों को फ्लैट आवंटित किये गये, जबकि 4 फ्लैट अवशेष रह गये। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा लाॅटरी की प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष रखा गया। इसके अंतर्गत पूरी लाॅटरी की विडियोग्राफी कराई गई, जिसका यूट्यूब पर सजीव प्रसारण भी किया गया। प्राधिकरण की इस पारदर्शी प्रक्रिया को लोगों द्वारा सराहा गया।

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने कहा कि लाॅटरी में असफल रहे आवेदक निराश न हों, वे “पहले आओ-पहले पाओ“ स्कीम के अंतर्गत प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध फ्लैटों को अपनी सुविधा व इच्छानुसार क्रय कर सकते हैं।


Scroll To Top
Translate »