भूखंड पर निर्माण ना हुआ तो यूपीसीडा करेगा निरस्त


लखनऊ। यूपी सीडा के जिन आबंटित भूखंडों पर अब तक निर्माण नहीं किया गया है, 31 दिसंबर को उनका आंबटन खुद निरस्त हो जायेगा ।
यूपी सीडा के अनुसार जिन आंबटियो को औद्योगिक इकाई लगाने के लिए भूखंड आवंटित किया गया था, उसे हस्तांतरण भी किया गया था उनका निर्माण का समय 31 दिसंबर को खत्म हो रहा है। कई उद्यमियों ने अब तक भूखंड पर निर्माण नहीं कराया है । ये भूखंड रिक्त की श्रेणी में है ।
ये भूखंड 7 जनवरी 2022 के शासनादेश से 31 दिसंबर को खुद निरस्त हो जायेंगे। इसके साथ ही जिन लोगों ने आंबटित भूखंड पर इकाई स्थापित कर ली है और वह रिक्त की श्रेणी में नहीं आता है तो भूखंड पर निर्माण से संबंधित साक्ष्य और प्रपत्र 31 दिसंबर तक दे दें।
ऐसा ना होने पर उसे भी बिना किसी सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा।


Scroll To Top
Translate »