लखनऊ के हजरतगंज में पांच मंजिला इमारत गिरी, तीन शव बरामद, 30 लोगों के दबे होने की आशंका


लखनऊ | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इमारत गिरने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जानकारी दी कि फिलहाल सात लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। ये सभी बेहोश थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लोग कह रहे हैं कि इमारत में 30-35 परिवार रह रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इमारत में कोई रिपेयर वर्क चल रहा था। ड्रिलिंग की आवाज आ रही थी। तभी बिल्डिंग गिरी। लोगों के मुताबिक बेसमेंट सहित पांच मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह ढह गई। फिलहाल इसमें कितने परिवार दबे हैं इसकी जानकारी नहीं है। 

राम कुमार माली ने बताया कि करीब 6:30 बजे अचानक तेज धमाके के साथ बिल्डिंग गिर गई। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू शुरू हुआ। बचाव दल ने दो लोगों को सुरक्षित निकाला है। इन्हें सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि यह इमारत 15 साल पहले बनी थी। मौके पर पुलिस कमिश्नर एस. बी. शिरडकर पहुंच चुके हैं। 

सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इमारत गिरने की दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।


Scroll To Top
Translate »