औद्योगिक विकास मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने पिकप भवन में आज औद्योगिक विकास विभाग की समीक्षा की | |
आगामी अगस्त माह में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यूपीसीडा, गीडा, यूपीडा और इन्वेस्ट यूपी के कार्यों, तैयारियों एवं योजनाओं की समीक्षा की

लखनऊ| औद्योगिक विकास मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में 33.50 लाख करोड़ का ऐतिहासिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त करने के बाद अब निवेश को धरातल पर उतारने का अभियान शुरू हो गया है।
जिसको लेकर आज पिकअप भवन सभागार, लखनऊ में आगामी अगस्त माह में प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, यूपीसीडा, गीडा, यूपीडा और इन्वेस्ट यूपी के कार्यों, तैयारियों एवं योजनाओं की समीक्षा की।
मंत्री नन्दी ने सभी विभागों को जीबीसी को लेकर निर्धारित लक्ष्य एवं लक्ष्य की पूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी करने के निर्देश दिए।
इस दौरान राज्य मंत्री श्री जसवंत सिंह सैनी जी, आईआईडीसी श्री मनोज सिंह जी, प्रमुख सचिव इंडस्ट्री नरेंद्र भूषण जी, प्रमुख सचिव श्री अनिल सागर जी, सीईओ इन्वेस्ट यूपी श्री अभिषेक प्रकाश जी, एसीईओ इन्वेस्ट यूपी प्रथमेश कुमार जी, सीईओ नोएडा ऋतु महेश्वरी जी, सीईओ यमुना अथॉरिटी श्री अरुणवीर सिंह जी, सीईओ यूपी सीडा श्री मयूर महेश्वरी जी, एमडी पिकअप श्री पियूष वर्मा जी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।।
https://rashtriyadinmaan.com
