
लखनऊ | लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में बुधवार को प्रवर्तन जोन-2 की टीम ने बिजनौर थानाक्षेत्र में कार्यवाही करते हुए लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि विभूतिखण्ड स्थित एल्डिको काॅरपोरेट टावर में मेसर्स ट्रस्ट अस ग्रुप का कार्यालय है, जिसके पदाधिकारी अनिल सिंह, जनार्दन सिंह व अन्य द्वारा बिजनौर थानाक्षेत्र के असरफनगर में खसरा संख्या-228, 233, 231, 245 इत्यादि पर लगभग 40 बीघा क्षेत्रफल में विद्युत पोल, सीवर लाइन, कच्ची-पक्की सड़कें, बाउंड्रीवाॅल, 05 टीनशेड, साइट आॅफिस एवं होर्र्डिंग्स आदि लगाकर अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-203/2022 योजित किया गया था। उक्त प्रकरण में विपक्षी द्वारा कोई स्वीकृत मानचित्र/तलपट मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया तथा कई बार रोकने के बावजूद स्थल पर चोरी-छिपे प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। इस पर विहित न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश पारित किये गये थे।
उक्त आदेशों के अनुपालन में आज सहायक अभियंता वाई0पी0 सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता उस्मान अली व बिजेन्द्र सिंह द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करायी गयी।
https://rashtriyadinmaan.com
