महिला कांग्रेस लायेगी राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार घोषित करने का प्रस्ताव


नयी दिल्ली : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव अपनी पार्टी के स्वच्छ छवि वाले नेता के साथ लडने की तैयारी कर ली है. यही कारण है कि 17 जनवरी को एआईसीसी की बैठक में महिला कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाये जाने का प्रस्ताव लाया जायेगा.

कल मनमोहन सिंह एक प्रेस वार्ता भी कर रहे हैं, जिसमें संभवत: वे राहुल की पैरवी करेंगे. पहले ऐसी खबरें भी आयीं थीं कि मनमोहन तीन जनवरी को इस्तीफा दे देंगे और पार्टी की कमान राहुल को सौंप दी जायेगी, हालांकि बाद में पीएमओ ने इस खबर का खंडन कर दिया.


Scroll To Top
Translate »