यूपीसीडा 10 अगस्त को करेगा भूखंडों की ई-नीलामी



कानपुर| उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रबंधन विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में ग्रुप हाउसिंग, औद्योगिक, वेयर हाउस, नर्सिंग होम के लिए आरक्षित भूखंडों की नीलामी करेगा। प्रबंधन ने ई -नीलामी के लिए 10 अगस्त 2023 की तिथि निर्धारित की है। 87 भूखंड औद्योगिक इकाई की स्थापना के लिए आवंटित होने हैं तो ग्रुप हाउसिंग के तीन, नर्सिंग होम की स्थापना के लिए एक और आठ भूखंड वेयर हाउस की स्थापना के लिए नीलाम किए जाने हैं। ई- ऑक्शन के लिए प्राधिकरण ने आवेदन मांग लिए हैं।

प्राधिकरण हमीरपुर के सुमेरपुर, उन्नाव जिले में बसाई जा रही ट्रांसगंगा सिटी, प्रयागराज के नैनी में विकसित की जा रही सरस्वती हाईटेक सिटी में ग्रुप हाउसिंग के प्लाटों का ई- ऑक्शन करेगा तो हरदोई जिले के संडीला में स्थित औद्योगिक क्षेत्र में नर्सिंग होम की स्थापना के लिए भूखंड लेने के लिए ऑफर दिया है। सरस्वती हाईटेक सिटी, ट्रांसगंगा सिटी, बरेली के बहेड़ी, फतेहपुर के मलवा, बाराबंकी के कुर्सी रोड में वेयरहाउस की स्थापना के लिए भूखंड लेने का अच्छा अवसर प्राधिकरण ने उपलब्ध कराया है।

इसके साथ ही अमेठी के कौहार, मैनपुरी के भौगांव, फतेहपुर के मलवां, शाहजहांपुर के जीसी शाहजहांपुर, उरई, संडीला आदि जगहों पर स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में भूखंड नीलाम किए जाने हैं।
….
वेयरहाउस की स्थापना, औद्योगिक इकाई व ग्रुप हाउसिंग के प्रोजेक्ट में निवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए भूखंड लेने का यह सुनहरा अवसर है।– मयूर माहेश्वरी, सीईओ यूपीसीडा


Scroll To Top
Translate »