
लखनऊ | मैं शपथ लेता हूं कि विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा। गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। ये स्वर उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के कानपुर लखनपुर स्थित मुख्यालय सभागार में बुधवार को गूंजे। मौका था आजादी के अमृत काल के पंच-प्रण में के शपथ कार्यक्रम का। मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा तिरंगा अभियान की सफलता के लिए पर चर्चा की।
उन्होंने अधिकारियों को पंच प्रण में शामिल विकसित भारत के लक्ष्य,गुलामी के हर अंश से मुक्ति,अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता और नागरिकों में कर्तव्य की भावना की शपथ दिलाई। सभी ने एक स्वर में कहा विकसित भारत के निर्माण में वे अपनी भागीदारी निभाएंगे। गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिये हर संभव प्रयास करेंगे और देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे और इसके लिए दूसरों को प्रेरित भी करेंगे। देश की एकता और एकजुटता के लिये सदैव प्रयासरत रहेंगे। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्यों का पालन करते हुए देश के गौरव के लिये प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र के लिये समर्पित रहेंगे।
https://rashtriyadinmaan.com
