
लखनऊ |राज्यसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। उप चुनाव में मात्र एक ही प्रत्याशी की ओर से नामांकन दाखिल करने से डॉ. शर्मा का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
डॉ. शर्मा मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने भाजपा प्रदेश मुख्यालय से विधानमंडल के सेंट्रल हॉल पहुंचे। उन्होंने चुनाव अधिकारी ब्रजभूषण दुबे के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इससे पहले भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. शर्मा ने कहा कि एक साधारण से कार्यकर्ता को लखनऊ के महापौर, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सहित पार्टी में विभिन्न पदों पर रहने का मौका दिया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत, एमएलसी उमेश द्विवेदी, मुकेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
थे।
https://rashtriyadinmaan.com
