देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन’ ,नमो भारत’ के नाम से जानी जाएगी , पीएम कल दिखाएंगे हरी झंडी


गाजियाबाद | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) का उद्घाटन करने जा रहे हैं। साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबा पहला चरण बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री के हरी झंडी दिखाने के बाद 21 अक्तूबर से लोग इस पर यात्रा कर सकेंगे। आरआरटीएस ट्रेनों को ‘नमो भारत’ के नाम से जाना जाएगा। साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच इस खंड में साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो को मिलाकर पांच स्टेशन हैं।

देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन रैपिडएक्स ट्रेन में साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन तक का सफर करने के लिए यात्रियों को 50 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। हालांकि न्यूनतम किराया महज 20 रुपये होगा। बुधवार को एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने रैपिडएक्स ट्रेन की किराया दरें घोषित कर दी हैं। प्रीमियम कोच का सफर महंगा होगा। इस कोच में सफर करने के लिए यात्रियों को दोगुना किराया देना होगा। साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक जाने के लिए 100 रुपये किराया चुकाना होगा। 90 सेंटीमीटर तक ऊंचाई वाले बच्चे अपने परिजनों के साथ मुफ्त सफर कर सकेंगे। हर यात्री अपने साथ 25 किलोग्राम तक का लगेज ले जा सकेगा।

स्टैंडर्ड कोच में 20 रुपये होगा न्यूनतम किराया
उन्होंने बताया कि ट्रेन के स्टैंडर्ड कोच का न्यूनतम किराया 20 रुपये होगा। इस कोच में गाजियाबाद से गुलधर और दुहाई तक का सफर 20 रुपये में किया जा सकेगा। साहिबाबाद से गाजियाबाद स्टेशन तक के सफर के लिए यात्री को 30 रुपये चुकाने होंगे। प्रीमियम कोच में न्यूनतम कराया 40 रुपये रखा गया है। इस कोच में गाजियाबाद से गुलधर या दुहाई तक सफर करने के लिए 40 रुपये देने होंगे। साहिबाबाद से दुहाई तक 80 रुपये और दुहाई डिपो तक 100 रुपये किराया तय किया गया है।


Scroll To Top
Translate »