
लखनऊ। यमुना प्राधिकरण के सी ईओ डॉ, अरूण वीर सिंह का कार्य काल पांचवीं बार बढ़ाया गया ।औद्योगिक अवस्थापना आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने आज यह आदेश जारी किया ।
सीईओ अरुण वीर सिंह का कार्य काल इस बार जुलाई 2024 तक बढ़ाया गया है।
वह यमुना प्राधिकरण के साथ साथ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के भी सीईओ रहेंगे।
डॉक्टर रणवीर सिंह को जुलाई 2016 में यमुना अथॉरिटी का सीईओ बनाकर भेजा गया था। जिस वक़्त अरुणवीर सिंह ने प्राधिकरण की कमान संभाली थी, यह निकाय भारी भरकम कर्ज़ में दबा हुआ था। ख़राब हालात का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्राधिकरण ने बैंकों से कर्ज़ मांगा तो किसी भी बैंक ने कर्ज़ नहीं दिया था। प्राधिकरण में तैनात तमाम अधिकारी और कर्मचारी यहां से तबादला लेकर जाना चाहते थे। यमुना प्राधिकरण को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में समाहित करने की चर्चाएं ज़ोर शोर से चल रही थीं, लेकिन आज के समय कम एक हजार करोड़ से अधिक का शुद्ध मुनाफ़ा कमाया है।
https://rashtriyadinmaan.com
