‘अमिताभ बच्चन को देश का राष्ट्रपति बनना चाहिए’


कुछ समय तक जो शत्रुघ्न सिन्हा अमिताभ बच्चन से खफा नजर आते थे, अचानक अगर उनकी दिल खोलकर तारीफ करने लग जाए तो हैरानी होना स्वाभाविक है। कल रात को मुंबई में ‘स्क्रीन्स अवॉ‌र्ड्स’ के दौरान मौजूद लोग भी तब हैरान रह गए, जब शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अमिताभ बच्चन को देश का राष्ट्रपति होना चाहिए।
दरअसल 20वें स्क्रीन्स अवॉ‌र्ड्स में महानायक अमिताभ बच्चन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया और उन्हें यह अवॉर्ड विधु विनोद चोपड़ा और शत्रुघ्न सिन्हा ने मिलकर दिया। फिर क्या था, शत्रुघ्न सिन्हा ने माइक थामा और शुरू कर दी बिग की तारीफ। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री और देश का गौरव हैं। उन्हें देश का राष्ट्रपति बनना चाहिए।’
बिग बी के साथ काम करना चाहता है बॉलीवुड का यह स्टार
फिल्मों में साथ काम कर चुके अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच हाल के समय में रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने तब खुलकर नाराजगी भी जाहिर की थी, जब अमिताभ ने उन्हें अपने बेटे अभिषेक की शादी में नहीं बुलाया था।


Scroll To Top
Translate »