मुख्य सचिव ने विभिन्न स्कूलों के बच्चों से सार्थक चर्चा की




लखनऊ
मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने गोमतीनगर स्थित किसान बाजार के दयाल गेटवे कन्वेंशन सेंटर में विभिन्न स्कूलों के बच्चों से सार्थक चर्चा की तथा बच्चों को सम्मानित किया।
         अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने बच्चों को भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति के बारे में बहुत रोचक तथ्यों से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विषयों पर बच्चों का मार्गदर्शन किया और भारत को विकसित बनाने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
       मुख्य सचिव ने ज्ञानपूर्ण शब्दों से न केवल बच्चों को दिशा प्रदान की बल्कि प्रगतिशील भारत के विकास में योगदान देने के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी पैदा की।
       इस अवसर पर कैंटोनमेंट बोर्ड लखनऊ के सीईओ श्री अभिषेक राठौड़, श्री श्याम वर्मा, सेवियर एनवायरोटेक से सुश्री मंजुला गोस्वामी और श्री रजनीश सिन्हा तथा स्कूली बच्चे आदि उपस्थित थे।


Scroll To Top
Translate »