गुजरात का कृषि विकास आंखें खोलने वाला: कलाम


अहमदाबाद। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने गुजरात में कृषि विकास की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने राज्य में कृषि विकास को देश की आंखें खोलने वाला बताया।
आणंद कृषि विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करने पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कलाम ने कहा कि गुजरात ने पिछले कई वर्षो से राज्य की कृषि विकास दर को 7 से 9 प्रतिशत की बीच रखकर देश की आंखें खोलने जैसा काम किया है।
उन्होंने कृषि विवि तथा फूड प्रोसेसिंग कॉलेज के विद्यार्थियों को जीवन में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की सीख दी। इसी कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल ने कहा कि गांवों का विकास व उन्हें समृद्ध बनाने का सपना महात्मा गांधी ने देखा था, जिसे पूरा करने से ही गांवों से शहर की ओर हो रहे पलायन को रोका जा सकता है। समारोह में पूर्व राष्ट्रपति, राज्यपाल ने 67 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किए।


Scroll To Top
Translate »