जगुआर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित


जयपुर, बीकानेर, प्रेट्र। राजस्थान के भोलासर गांव के पास बुधवार रात वायु सेना का विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट और सह पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस साल सैन्य विमान गिरने की यह पहली घटना है।
रक्षा प्रवक्ता एसडी गोस्वामी ने बताया कि नाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय चालक दल ने विमान में कुछ तकनीकी दिक्कत महसूस की। समय रहते दोनों पैराशूट की मदद से बाहर निकल आए। विमान ने एयरपोर्ट से अपनी रूटीन उड़ान भरी थी। भोलासर और अकसार गांवों के बीच में यह दुर्घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।


Scroll To Top
Translate »