गुड़गांव में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले अधिकारी के एटीएम कार्ड से 17 हजार रुपए निकाल लिए गए। सेक्टर-5 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे सेक्टर-4 चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर को ई-मेल पर शिकायत आने के बाद यह कार्रवाई हुई है।
पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगा है। सेक्टर-4 में रहने वाले रजत अग्रवाल दिल्ली में जिंदल स्टील कंपनी में काम करते हैं। उनका आईसीआईसीआई बैंक में अकाउंट है। रोजाना की तरह दो जनवरी को भी वह दिल्ली ऑफिस गए थे। शाम को वापस घर आने के बाद स्कूटर लेकर सेक्टर-4 के ही एक एटीएम पर पैसे निकालने चले गए।
यहां पर दो मशीनें थी। तैनात गार्ड ने कहा कि एक मशीन खराब है, दूसरी मशीन से पैसे निकाल लें। उन्होंने इसमें चार से पांच बार कार्ड डाला। लेकिन पैसे नहीं निकले। इसके बाद वह सामने ही यूनियन बैंक के एटीएम पर चले गए।
यहां पर 10 हजार रुपये निकाले। वापस आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम के सामने अपना स्कूटर लेने आए तो गार्ड ने कहा कि मशीन से पैसे निकल रहे हैं, आप दोबारा ट्राई कर लें। इसके बाद उन्होंने एटीएम से ढाई हजार और निकाले।
इसके बाद घर आ गए। घर आकर मोबाइल देखा तो आईसीआईसीआई बैंक के अकाउंट से 17 हजार रुपये और निकल गए हैं। वापस जाकर गार्ड से पूछा तो उसने इस बारे में अनभिज्ञता जताई।
कहां गायब हो गई 12वीं की स्टूडेंट?
बारहवीं कक्षा की छात्रा के संदिग्ध हालत में गायब हो गई। पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। गुड़गांव के बादशाहपुर कस्बे स्थित स्कूल के लिए निकली छात्रा अचानक कहीं गायब हो गई। तलाश करने पर उसका कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने बादशाहपुर थाना पुलिस को इस बारे में शिकायत दी।
वो शीशा तोड़ रुपये से भरा बैग उठा ले गए
गुड़गांव में बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कार्पियों के शीशे तोड़कर रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नीमका बल्लभगढ़ के रहने वाले प्रतापसिंह नागर पुत्र करण सिंह नागर� गांव नरसिंहपुर में अपने ऑफिस से क्रेन प्रोवाइड करने का बिजनेस करता है।
सोमवार शाम करीब पांच बजे कृष्ण ने बादशाहपुर थाना पुलिस को फोन पर सूचना दी कि ऑफिस के सामने खड़ी उसकी स्कार्पियों गाड़ी का शीशा तोड़कर चोर उसका बैग लेकर फरार हो गए। मंगलवार को पुलिस ने शिकायत दर्ज की। प्रताप ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में दो लाख रुपये नगद व जरूरी पेपर रखे हुए थे।
https://rashtriyadinmaan.com
