नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी [आप] के एक माह के कार्यकाल में भ्रष्टाचार में काफी कमी आई है। उनके सरकार ने एक महीने में कई कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि अब कोई भी अफसर घूस नहीं लेता है।
आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमने जो किया वो कांग्रेस और भाजपा नहीं कर पाई। राज्य के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं, करने की नीयत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद भ्रष्टाचारियों को संसद में जाने से रोकना है। इसके लिए उन्होंने भ्रष्टाचारियों की एक सूची भी जारी की।
केजरीवाल की नजर में बेईमान नेता..
नितिन गडकरी
सुरेश कलमाड़ी
नवीन जिंदल
श्रीप्रकाश जयसवाल
अनुराग ठाकुर
कमलनाथ
अवतार सिंह भड़ाना
शरद पवार [चुनाव लड़ने पर]
पी. चिदंबरम
कपिल सिब्बल
वीरप्पा मोइली
सुशील कुमार शिंदे
अलागिरी
कनिमोई
सलमान खुर्शीद
मायावती
मुलायम सिंह यादव
जगनमोहन रेड्डी
पवन बंसल
फारूक अब्दुल्ला
Tagged with: Secondary-Featured-Slider
https://rashtriyadinmaan.com
