अनिल धीरूभाई अंबानी समूह के प्रमुख अनिल अंबानी ने कहा है कि रिलायंस समूह अगले कुछ सालों में मध्य प्रदेश में 50,000 करोड़ का निवेश करेगा।
इसके अलावा मध्यप्रदेश में पूरे देश भर से सस्ती बिजली भी उपलब्ध कराने का दावा किया है।
रिलायंस समूह द्वारा मध्य प्रदेश को एक रुपये 19 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मध्यप्रदेश देश एक पावर� कैपिटल बनेगा।
अंबानी ने कहा कि रिलायंस समूह मध्यप्रदेश में निवेश करने वाला सबसे बड़ा समूह है। उन्होंने घोषणा की कि मध्यप्रदेश में 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश बढ़ाया जायेगा, जो अगले सालों में 50,000 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
अनिल अंबानी ने कहा ‘कोल स्टोन खनन और ऊर्जा उत्पादन में निवेश किया गया है। चार हजार मेगावाट उर्जा उत्पादन होगा और 25 मिलियन टन कोल स्टोन का खनन होगा।
मध्यप्रदेश को एक रुपये 19 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य में अधोसंरचनात्मक सुविधाएं मिलने से ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य 2000 मेगावाट बढ़ा दिया जाएगा। इसी प्रकार कोल स्टोन खनन में 50 लाख टन का लक्ष्य बढ़ाया जाएगा।’
https://rashtriyadinmaan.com
