नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी अपनी दूसरी विदेश यात्रा में रविवार को नेपाल जा रहे हैं। इस यात्रा के साथ मोदी का भावनात्मक जुड़ाव भी है। नरेन्द्र मोदी इस यात्रा में अपने ‘बेटे’ को साथ लेकर जा रहे हैं। चौंकिए नहीं, यह मोदी का धर्मपुत्र है। युवक का नाम जीत बहादुर है।
मोदी ने इस पर ट्वीट भी किया है। मोदी ने ट्वीट में लिखा है कि नेपाल की इस यात्रा से मेरी कुछ व्यक्तिगत भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं…बहुत वर्ष पहले एक छोटा-सा बालक जीत बहादुर, असहाय अवस्था में मुझे मिला….उसे कुछ पता नहीं था। कहां जाना है? क्या करना है ? ..और वो किसी को जानता भी नहीं था…भाषा भी ठीक से नहीं समझता था।
मोदी इस बच्चे के माता-पिता को उनका बेटा सौंपेंगे।
मोदी ने ट्वीटर पर युवक उन्हें कैसे मिला, इसके बारे में जानकारी भी दी है। मोदी ने आगे ट्वीट किया है कि ईश्वर की प्रेरणा से मैंने उसके जीवन के बारे में चिंता शुरू की। धीरे-धीरे उसकी पढ़ाई में, खेलने में रुचि बढ़ने लगी। वह गुजराती भाषा जानने लगा। मोदी ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने इस लड़के के माता-पिता को ढूंढा। मोदी ने ट्विटर पर जानकारी दी कि यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि उसके पांव में छह उंगलियां हैं।
Tagged with: Secondary-Featured-Slider
https://rashtriyadinmaan.com
