नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोहों के मौके पर सुरक्षा उपायों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर बने पार्किंग स्थल 14 अगस्त की सुबह से लेकर अगले दिन दोपहर तक बंद रहेंगे।
दिल्ली मेट्रो रेल कापरेरेशन के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लागू सुरक्षा उपायों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर बनी पार्किंग सुविधाएं गुरुवार (14 अगस्त) सुबह छह बजे से शुक्रवार (15 अगस्त) दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी। मेट्रो ट्रेन सेवाएं आम दिनों की तरह ही संचालित होंगी।
https://rashtriyadinmaan.com
