धोनी को मिला आडवाणी का साथ…


mahendra singh dhoniनई दिल्ली। आलोचना के शिकार महेंद्र सिंह धोनी का बचाव करते हुए क्यू खेलों के पोस्टर ब्वाय पंकज आडवाणी ने कहा कि वही भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी कर सकते हैं। आडवाणी ने कहा कि मेरा मानना है कि धोनी बेहतरीन कप्तान हैं। विश्व चैम्पियन क्यू खिलाड़ी ने कहा कि मुझे पता है कि लोग उनकी कप्तानी पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन मुझे लगता है कि वही इतने परिपक्व हैं कि हमारी टीम की कप्तानी कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि भारतीय एक जीत या हार से रोमांचित हो जाते हैं। चाहे बात क्रिकेट की हो या किसी अन्य खेल की। हमें किसी खिलाड़ी या टीम के प्रदर्शन का आकलन करते समय देखना चाहिये कि वह लगातार कैसा खेल रहा है। चाहे हाकी टीम हो या क्रिकेट टीम। अचानक आज हारने से टीम की आलोचना की जाने लगती है और कल जीतने पर सब कुछ भुला दिया जाएगा।


Scroll To Top
Translate »