राज्य सरकार नेपाल के भूकम्प पीडि़तों की हर सम्भव सहायता कर रही है: मुख्यमंत्री


ffgrt5r45eलखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को आज उनके सरकारी आवास  पर विधान सभा में भाजपा के नेता श्री सुरेश कुमार खन्ना (विधायक) तथा विधान परिषद में भाजपा के नेता श्री हृदय नारायण दीक्षित (एम0एल0सी0) ने नेपाल भूकम्प पीडि़तों के सहायतार्थ एक चेक भेंट किया। चेक की धनराशि 4 लाख 70 हजार रुपए है।
मुख्यमंत्री ने नेपाल भूकम्प पीडि़तों के लिए चेक स्वीकार करते हुए दोनों ही नेताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नेपाल की इस संकट की घड़ी में हम सब भूकम्प पीडि़तों के साथ हैं और उनकी हर सम्भव सहायता की जा रही है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन तथा राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी भी मौजूद थे।

Scroll To Top
Translate »