मोदी को हो न हो हमें भारतीय होने पर गर्व है: राहुल


53ad816037d05aed78f4aace148c7377_Mलखनऊ: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के साथ ‘बदले की राजनीति’ करने का आरोप लगाया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विदेशी धरती पर ‘दुर्भाग्यशाली’ संबंधी टिप्पणी की आलोचना की। राहुल गांधी ने कहा मोदी जी को हो न हो  पर उन्हें इस बात का गर्व है कि वह भारतीय हैं।

राहुल से सवाल किया गया था कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी धरती पर यह दावा कर एक बार फिर देश का अपमान किया है कि भारतीय पहले दुर्भाग्यशाली महसूस करते थे लेकिन पिछले साल उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से वे गौरवान्वित महसूस करते हैं।

जवाब में राहुल ने कहा, ‘‘मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं और हम सभी को गर्व है कि हम भारतीय हैं।’’ उन्होंने तीन दिवसीय अमेठी दौरे के अंतिम दिन नई दिल्ली रवाना होने से पहले लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर कहा, ‘‘..लोगों ने जो महसूस किया, सबको पता है। इस बारे में काफी चर्चा हो चुकी है… मैं और नहीं बोलना चाहता।’’


Scroll To Top
Translate »