राहुल की सादगी और सौम्यता कांग्रेसजनों को प्रेरणा प्रदान करती है—-डाॅ0 निर्मल खत्री


11137168_800054566777373_3540680370633910681_nलखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं युवा नेतृत्व  राहुल गांधी  का जन्मदिन आज उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री  की अध्यक्षता में मनाया गया। इस मौके पर मिष्ठान वितरण कर राहुल  के दीर्घायु होने की कामना की गयी।
इस मौके पर आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री ने कहा कि राहुल  ने राजनीति में मूल्यों और आदर्शों के उच्च मानदण्ड स्थापित किये हंै, उन्होने राजनीति में उन लोगों को अपनाया है जिनकी अन्य राजनीतिक दलों द्वारा उपेक्षा की गयी। राहुल  भारतीय राजनीति में शुचिता और सभी वर्गों को समान अधिकार दिये जाने पर जोर दिया है। उनकी सादगी और सौम्यता कांग्रेसजनों को प्रेरणा प्रदान करती है। जिस प्रकार राहुल  ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं समाज के हर वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया है वह भारतीय राजनीति में एक मिसाल है। डाॅ0 खत्री ने राहुल  के दीर्घायु होने की कामना के साथ उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने हेतु कांग्रेसजनों से आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कंाग्रेस के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी ने की।
जन्मदिन कार्यक्रम को पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राहुल  ने पूरे देश में हर तबके के लोगों के साथ मिलकर संघर्ष किया है। उन्होने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार की प्रत्येक पीढ़ी ने देश के लिए कार्य किया है। राजनीति के स्वरूप को 21वीं सदी के अनुरूप बदलने का कार्य यदि किसी ने किया है तो वह राहुल  हैं उन्होने परम्परागत एवं आधुनिक दोनों स्वरूपों में राजनीति को नया आयाम दिया है। डाॅ0 जोशी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। राहुल जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कांग्रेसजनों से आवाहन कि वह आज के दिन राहुल  को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें।
इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने भी जन्मदिन कार्यक्रम में राहुल  के दीर्घायु होने की कामना के साथ कांग्रेसजनों को सतत संघर्ष करने का आवाहन किया।
शहर कांग्रेस के निवर्तमान महामंत्री श्री श्याम नरायन तिवारी द्वारा इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 खत्री को राहुल  का चित्र भेंट किया गया।
जन्मदिन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक सर्वश्री मणिशंकर पाण्डेय, सिराज मेंहदी, श्यामकिशोर शुक्ल, विनोद चैधरी, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह, सुश्री अनुसुइया शर्मा,  श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री प्रमोद सिंह, चै0 सत्यवीर सिंह, श्री संजीव सिंह, श्री रमेश मिश्रा, डाॅ0 लालती देवी, श्री छोटेलाल चैरसिया, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री मारूफ खान, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री गिरीश मिश्रा, शहर अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला, श्री सत्यदेव सिंह, डाॅ0 जियाराम वर्मा, डाॅ0 विनोद चन्द्रा, श्री अशोक सिंह, श्री शिव पाण्डेय, श्री कोनैन हुसैन, श्रीमती आयशा खान, श्रीमती आरती बाजपेयी, श्रीमती नूतन बाजपेयी, श्री अरूण प्रकाश सिंह, श्री शैलेन्द्र तिवारी बब्लू, श्री विनोद मिश्रा, श्री सुभाष श्रीवास्तव, श्री एस.जे.एस मक्कड़, श्री संजय बाजपेयी, श्रीमती मनु सिंह, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती सिद्धि श्री, श्रीमती सुधा सिंह, श्रीमती मिथिलेश, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती शीला मिश्रा, श्री अवधेश सिंह, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, श्री प्रद्युम्न कुमार दुबे, श्री मदन मोहन शुक्ल, श्री सुरेश चन्द्र वर्मा, श्री आसिफ रिजवी रिंकू, सरदार रंजीत सिंह, श्री जे0पी0 मिश्रा, श्री माता प्रसाद नेता, श्री के0के0 शुक्ला, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री ओम प्रकाश पाल, श्रीमती सुनीता रावत, श्री भूपेन्द्र वर्मा, श्री गोविन्द सिंह, श्री रामगोपाल सिंह आदि सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री पंकज तिवारी के नेतृत्व में श्री नीरज तिवारी, श्री शैलेन्द्र दीक्षित, श्री कोणार्क दीक्षित, श्री अजय पाण्डेय आदि सहयोगियों सहित राहुल जी के 45वर्ष पूरे होने पर हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर के बगल 45किलोग्राम लड्डू का वितरण कर दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं  विधायक डाॅ0 रीता बहुगुणा जोशी, श्रीमती प्रतिमा सिंह, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री संजीव सिंह, श्री सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, श्री बोधलाल शुक्ला, श्री गौरव चैधरी आदि तमाम वरिष्ठ नेतागण भी मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस के सचिव श्री शैलेन्द्र तिवारी बब्लू ने अपने सहयोगियों श्री आसिफ रिजवी, श्री  नरेश बाल्मीकि, श्री राधाकृष्ण एवं श्री श्यामनरायन तिवारी के  साथ बलरामपुर हास्पिटल के न्यूरोलाजी वार्ड में लगभग 50 से 60 मरीजों को फल वितरित करके राहुल जी के दीर्घायु होने की कामना की।

Scroll To Top
Translate »