कक्षा पांच तक सभी स्कूल 01 जुलाई तक बन्द रहेगें- 6 से 12 तक की कक्षाएं 11-30 बजे तक चलेंगी-जिलाधिकारी


 

task-photo-a55d5f38-a34d-4147-8eb3-2155ae1941edलखनऊ| जिलाधिकारी श्री राज शेखर ने मौजूदा भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए लखनऊ के सभी कक्षा पांच तक के स्कूलों को आगामी एक जुलाई तक के लिए बन्द रखने के आदेश दिये है। उन्होने कहा कि एक जुलाई के बाद मौसम की स्थिति को देखते हुए इस सम्बन्ध में पुनः निर्णय लिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कक्षा 06 से 12 तक की कक्षाओं के सम्बन्ध में स्पष्ट किया है कि जिन स्कूलों में 22 जून से स्कूल खुलने और इन कक्षाओं में पढाई शुरू करने का कार्यक्रम था वह पढाई करा सकेगें परन्तु उन्हे अपनी कक्षाएं केवल प्रातः 7 बजे से 11-30 बजे तक ही चलाने की अनुमति होगी।

जिलाधिकारी ने कहा है कि इस भीषण गर्मी में जूनियर, हाई स्कूल और इण्टर की कक्षाएं चलाने वाले स्कूलों को 11-30 के बाद कक्षाएं चलाने की अनुमति नही होगी और स्कूल खुले रहने की अवधि में पीने के ठण्डे पानी, कूलर और ए0सी0 इत्यादि की व्यवस्था रखनी होगी ताकि छात्रों को गर्मी और प्यास से स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कत न आये। उन्होने कहा कि स्कूलों कालेजों को मेडिकल सहायता की व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही बच्चो के आने व जाने हेतु सुविधाजनक परिवहन की सुविधा भी देनी होगी।


Scroll To Top
Translate »