उ0प्र0 में सर्वाधिक स्मार्ट सिटी देने पर केन्द्र का आभार – डा0 चन्द्रमोहन


ggftr54r54लखनऊ|  भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरों को विकास के इंजन के तौर पर विकसित करने के मकसद से तीन बड़ी शहरी योजनाओं की शुरुआत करने का स्वागत किया। प्रधानमंत्री पुनरोद्धार एवं शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन, स्मार्ट सिटी मिशन और सभी के लिए आवास मिशन की शुरूआत करते हुए कहा कि शहरीकरण को एक अवसर और शहरी केंद्रों को विकास के इंजन के तौर पर देखना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा एएमआरयूटी योजना के तहत 500 शहर विकसित किए जायेंगे। 100 स्मार्ट शहर पांच साल के भीतर विकसित किए किए जाएंगे और सभी के लिए आवास योजना के तहत अगले सात साल में दो करोड़ मकानों का शहरी क्षेत्रों में निर्माण कराना है। ये तीनों योजनाएं स्मार्ट सिटी योजना, एएमआरयूटी और हाउसिंग फॉर ऑल नाम की योजनाएं है। 2022 तक सभी के आवास पर अगले सात वर्षों में 3 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। सभी के लिए आवास योजना के तहत शहरों में झुग्गियों में रहने वालों एवं आर्थिक रूप से कमजोर एवं निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए दो करोड़ वहनीय आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है। आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो एवं निम्न आय समूह के लोगों को 15 वर्षों की अवधि में 6.5 प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी प्रदान की जायेगी और इस तरह से प्रत्येक को 2.3 लाख रुपये का फायदा होगा।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने देश सर्वाधिक 13 स्मार्ट सिटी उ0प्र0 को देने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि केन्द्र सरकार की प्राथमिकता शहरी परिवर्तन और कायाकल्प करना है। अटल मिशन योजना के तहत भी प्रदेश के 64 शहरों के कायाकलप का प्रयास होगा।

Scroll To Top
Translate »