भारी बारिश के चलते पीएम मोदी का वाराणसी दौरा रद्द


 

2015_6image_08_15_146725831narendra-modi-llवाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज वाराणसी दौरे में बारिश ने खलल डाल दी। सूत्रों के अनुसार भारी बारिश के चलते पीएम मोदी का वाराणसी दौरा रद्द कर दिया गया है। मोदी अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में देश के सबसे बड़े ट्रॉमा सेंटर के उद्घाटन और एकीकृत ऊर्जा विकास योजना समेत कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास के अलावा एक जनसभा को भी संबोधित करना था।

प्रधानमंत्री काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में सुपर स्पेशलिटी ट्रामा सेंटर का उद्घाटन करना था और डीजल रेल कारखाना(डीरेका) मैदान पर विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास करने के बाद एक सभा को संबोधित भी करने वाले थे। वाराणसी में गत शनिवार को रात से रूक रूक हो रही बारिश से दोनों कार्यक्रम स्थलों में जलभराव है। कार्यक्रम स्थल के साथ ही हेलीपैड में पानी भरा है। लगातार बारिश के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम टलने की संभावना बढ़ गई है।


Scroll To Top
Translate »