राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 राम गोपाल यादव का 68वां जन्म दिन समारोह मनाया गया


 मुख्यमंत्री ने केक काटकर  जन्मदिन की खुशी बांटी
unnamed (1)लखनऊ|
           समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता प्रो0 राम गोपाल यादव का 68वां जन्म दिन समारोहपूर्वक आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय लखनऊ में मनाया गया और उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने केक काटकर नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन की खुशी बांटी। कार्यक्रम में मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रदेश सचिव  श्री एस0आर0एस0यादव तथा कोषाध्यक्ष श्री राज किशोर मिश्र भी मौजूद है।
         इस अवसर पर मुख्यमंत्री  ने नौजवानों का आव्हान किया कि वे समाजवादी विचारधारा को जनजन तक पहुॅचाने का संकल्प लें। उन्होने कहा कि सांप्रदायिकता का खतरा बढ़ रहा है। यह समाजवादी पार्टी के लिए एक चुनौती है। इससे निबटने में युवाओं को आगे बढ़कर लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को पुख्ता बनाने और समाजवादी आंदोलन को गति देने का काम करना होगा।
श्री अखिलेश यादव ने बड़ी संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सैकड़ों नौजवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की राजनीति में समाजवादी विचारधारा से उपयुक्त कोई विचारधारा नहीं है। समाजवादी आंदोलन तब मजबूत होगा जब उसकी नीतियों और सिद्धांतो की समझ होगी। समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले वरिष्ठ समाजवादी नेताओं से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। हमे समाजवादी विचारधारा के अनुरूप अपने को ढाल कर डा0 लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश और नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करना है।
 मुख्यमंत्री  ने समाजवादी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि समाजवादी पेंशन योजना देश की अभूतपूर्व योजना है। इस योजना का लाभ हम जीते जी 45 लाख गरीब महिलाओं को दे रहे हैं जबकि केन्द्र सरकार की पेंशन का लाभ मरने के बाद मिलेगा। समाजवादी पेंशन योजना का धन सीधे लाभार्थी को खाते में जाता है। इससे उसको आर्थिक मजबूती के साथ परिवार में सम्मान भी मिल रहा है। इस योजना का लाभ आगे 50 लाख परिवारों को देने का इरादा है। उन्होने लोहिया आवास, लैपटाप वितरण, एम्बूलेंस सेवा, कामधेनु डेयरी योजना के साथ दवा पढ़ाई मुफ्त करने का जिक्र किया। उन्होने कहा कि बड़ी संख्या में रोजगार देने की व्यवस्था की जा रही है। पुलिस की त्वरित सेवा के लिए एक हजार गाडि़यों को हरी झंडी दिखाएगें।
          श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने तीन साल के अपने कार्यकाल में विकास की योजनाओं को अमली जामा पहनाकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुॅचाया है। समाजवादी सरकार ने जनहित के जो कार्य किए है, उनकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती।
          श्री अखिलेश यादव का कर्नाटक से आए दल ने पगड़ी, माला आदि पहनाकर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर सर्वश्री डा0 राजपाल कश्यप, विजय सिंह यादव, विद्या यादव, प्रदीप तिवारी, श्री बृजेश यादव, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, लाखन सिंह, शेर बहादुर सिंह शेरू आदि को प्रो0 राम गोपाल यादव की पुस्तक “डा0 लोहिया का समाजवाद“ की प्रतियां भेंट की।

Scroll To Top
Translate »