गोवर्धन को तहसील बनाने के लिये शासनादेश जारी: मुख्य सचिव
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को आदेश दिये है कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को हर हाल में 2016 के अन्त तक पूरा किया जाय। श्री रंजन आज जनपद मथुरा के कलेक्टेªट सभागार मे मुख्यमंत्री की घोषणाओं व विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।मुख्य सचिव ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य कराये जाये उनकी गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने जिलाधिकारी से यह भी कहा कि वे समय-समय पर विकास योजनाओं व मुख्यमंत्री की घोषणाओं का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते रहे। गुणवत्ता व समयबद्धता में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। श्री रंजन ने समयबद्धता पर विशेष बल देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणायें जनोपयोगी है और ये समय से पूरी कर दी जाय तो जनता इससे अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकेगी। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि योजनाओं के सफलतापूर्वक सम्पादित करने में कोई कठिनाई आती है तो उन्हें तत्काल अवगत कराया जाय।
श्री रंजन ने समीक्षा के दौरान अत्यन्त सुखद घोषणा को अमलीजामा पहनाने की जानकारी देते हुए कहा कि गोवर्धन को तहसील बनाये जाने के लिये शासनादेश जारी कर दिया गया है। उपस्थित सभी अधिकारियों ने इस कार्य के लिये मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार ने मुख्य सचिव को बताया कि इस जनपद में मुख्यमंत्री की कुल 40 घोषणायें है और उनकी प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी तथा योजनाओं में आने वाली दिक्कतों से भी अवगत कराया। मुख्य सचिव ने यह भी कहा कि कोई भी योजना शासन स्तर पर या प्रमुख सचिव स्तर पर लंबित हो तो उन्हें तुरन्त अवगत कराया जाय।
जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि यमुना एक्सपे्रस वे से वृन्दावन तक के मार्ग को चैड़ीकरण किया जाना है जो अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है लेकिन धन की कमी के कारण कठिनाई आ रही है। मुख्य सचिव ने तुरन्त शासन स्तर पर फोन कर धनराशि को अवमुक्त करने के आदेश दिये। जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि अधिकमास व मुडि़या पूर्णिमा मेला से सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हंै लेकिन शासन स्तर से अभी तक धनराशि अवमुक्त नहीं की गयी है। उसके लिये भी मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर बात कर धनराशि तुरन्त अवमुक्त करने के आदेश दिये। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में सी0एम0ओ0, सी0एम0एस0 महिला तथा 08 बी0डी0ओ0 के पद रिक्त हैं जिसे मुख्य सचिव ने भरे जाने का आश्वासन दिया।
बैठक में मण्डलायुक्त आगरा श्री प्रदीप भटनागर, स्टाफ आफिसर मुख्य सचिव श्री आर0डी0 पालीवाल, आई0जी0 आगरा जोन श्री डी0सी0 मिश्रा, डी0आई0जी0 आगरा श्रीमती लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री आंद्रा वामसी सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
————
https://rashtriyadinmaan.com
