बीजेपी की सदस्यता पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारयाण चैधरी, आहिरवार एवं श्रीमती अंजुला माहौर पूर्व महापौर (आगरा) ने ग्रहण की


unnamed (1)लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी के रीति-नीति एवं सिद्धांतो से प्रेरित होकर आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी के समक्ष पूर्व मंत्री लक्ष्मी नारयाण चैधरी (मथुरा), पूर्व मंत्री रतनलाल आहिरवार (ललितपुर झांसी), एवं श्रीमती अंजुला माहौर पूर्व महापौर (आगरा) ने अपने सैकड़ो समर्थको के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डा0 बाजपेयी ने पार्टी में आये नेताओं को सदस्यता दिलाते हुए आशा व्यक्त की आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करते हुए मिशन 2017 की तैयारी में जुटेंगे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शक्ला, प्रदेश मंत्री समीर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

 


Scroll To Top
Translate »