मुख्यमंत्री ने तीन गरीब मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाॅप तथा एक-एक लाख रुपए के चेक प्रदान कर सम्मानित किया


unnamedलखनऊ:    प्रदेश के मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर आई0आई0टी0 में सफलता प्राप्त करने वाले गरीब मेधावी विद्यार्थियों, मथुरा के श्री सुधीर तथा कु0 विनीता तथा आगरा के श्री हर्षित शर्मा को लैपटाॅप तथा एक-एक लाख रुपए के चेक प्रदान कर सम्मानित किया।
तीनों मेधावियों को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा समाज में कहीं भी मौजूद हो सकती है, गरीबी और विकट परिस्थितियां उसे दबा नहीं सकती हैं। उन्होंने कहा कि इन मेधावियों से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करना चाहिए।
श्री यादव ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा जतायी कि वे भविष्य में और ऊंचाइयों को छुएंगे तथा अपने प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही, समाज के गरीब छात्रों को उनकी लक्ष्य प्राप्ति में मदद भी करेंगे।

Scroll To Top
Translate »